Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा पत्रकार श्री नारद के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार निर्मल नारद के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि श्री नारद एक सजग पत्रकार थे। उन्होंने जन आवाज को अपनी लेखनी का माध्यम बनाया था। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश ने सामाजिक सरोकार से जुड़े एक पत्रकार को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।