Type Here to Get Search Results !

शांति और खुशहाली की भावना को मजबूती देगा ईद-उल-अज़हा : मंत्री श्री शर्मा

  • मंत्री शर्मा ने मुस्लिम भाईयों को दी मुबारकबाद
भोपाल।  जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के साथ भदभदा स्थित मस्जिद पहुँचकर मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी।

शर्मा ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व शांति, भाईचारे और खुशहाली की भावना को मजबूती देगा। मंत्री श्री शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने ईदगाह मस्जिद में नमाजियों का स्वागत भी किया। नेताद्वय ने सभी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएँ दीं।