Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में विकास को मिली है गति : मंत्री श्री यादव


भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री श्री हर्ष यादव ने  आज रायसेन जिले के उदयपुरा में आपकी सरकार आपके  द्वार में हिस्सा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री श्री कमलनाथ ने गत 40 साल से जो विकास कार्य छिंदवाड़ा में कर दिखाए हैं, वो एक मिसाल हैं। प्रत्येक वर्ग के कल्याण की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से जिम्मेदार जन प्रतिनिधि आम जनता के कार्य करने के लिए गाँव-गाँव का दौरा कर रहे हैं। अधिकारी अपने दायित्व निर्वहन का कार्य गंभीरता से कर रहे हैं। किसानों-युवाओं को रोजगार और लघु उद्योगों के विकास की रणनीति पर क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव के निर्देश पर अनेक लोगों की समस्याओं का निराकरण कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.