Type Here to Get Search Results !

शंकर व्याख्यान माला 26 सितम्बर को

भोपाल। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा जनजातीय संग्रहालय में 26 सितम्बर को शाम 6.30 बजे से ''शंकर व्याख्यान माला'' कार्यक्रम किया जा रहा है। अलवर (राजस्थान) के स्वामी मुक्तानंद पुरी ''भक्ति आन्दोलन के संतों की वाणी में अद्वेत दर्शन'' पर व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर ध्रुवा बैंड के साथ डॉ.संजय द्विवेदी आचार्य शंकर द्वारा विरचित स्त्रोतों का गायन करेंगे। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।