Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री अकील द्वारा मंदिर-मस्जिद की नई बाउण्ड्री वॉल बनाने के निर्देश


भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने गौहर महल के पीछे दुर्गा मंदिर और आलम गीर मस्जिद की गिरती पुरानी दीवार की जगह नई बाउण्ड्री वॉल बनाने के निर्देश दिये हैं। श्री अकील आज स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर पुरानी दीवारों की जर्जर अवस्था को देखने पहुँचे थे। उन्होंने मौके पर ही आयुक्त नगर निगम को यह निर्देश दिये।