Type Here to Get Search Results !

मोदी का निवेशकों को निमंत्रण, कहा- आपकी तकनीक और हमारा कौशल दुनिया बदल सकता है


न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में बुधवार को दुनियाभर के निवेशकों को भारत में निवेश का न्यौता दिया। भारत के निवेश के माहौल के सकारात्मक पहलुओं को गिनाते हुए मोदी ने इन्वेस्टर्स के कहा कि आपकी उम्मीदें और हमारे सपने पूरी तरह मिलते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी तकनीक और हमारा कौशल दुनिया को बदल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मिडिल क्लास एक बहुत बड़ा वर्ग है, जो आशाओं से भरा है। उनका नजरिया वैश्विक है। अगर आप स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं तो भारत में आएं। हमारी आधारभूत संरचना बढ़ रही है। मेट्रो, सड़क, रेल, एयरपोर्ट में भारी संभावनाएं हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो भारत आएं।’’
100 लाख करोड़ रुपए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे
मोदी ने कहा- हमने अपने रक्षा क्षेत्र को खोला है, ऐसा पहले कभी नहीं किया है। अगर आप भारत में और भारत के लिए बनाना चाहते हैं तो यहां पर आएं। भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जितना हमारी सरकार निवेश कर रही है, उतना पहले कभी नहीं किया। हम आने वाले वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने जा रहे हैं।
भारत का लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनना
मोदी ने बताया- सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी खर्च किया जाएगा। भारत ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है। हम सरकार में आए तो देश की इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास थी। बीते 5 वर्षों में हमने इसमें एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ दिए। इस बड़े टारगेट को अचीव करने के लिए हमारे पास क्षमता है, साहस है और परिस्थितियां भी हमारे साथ हैं।
अब गर्मागर्म और तीखे तेवर में खबरें देना जरूरी हो गया
मोदी ने कहा- हमारे देश में एक घटना हुई थी। कंधार में एक हवाई जहाज किडनैप हुआ था। उस समय नया-नया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया था और टीवी था। उन्होंने नागरिकों की बुरी स्थिति को इस तरह दिखाया कि आतंकवादियों का हौसला बढ़ गया। इसके बाद टीवी वालों ने खुद मीटिंग की और ये आत्मनिरीक्षण किया कि हमने क्या गलतियां कीं। अब कॉम्पिटीशन बढ़ गया है, अब गर्मागर्म खबरें और तीखे तेवर में खबरें देना जरूरी हो गया है।
सोशल मीडिया लोकतंत्र का बहुत ताकतवर स्तंभ
मोदी के मुताबिक, सोशल मीडिया लोकतंत्र का बहुत ताकतवर स्तंभ है। लेकिन, दुर्भाग्य से इसका निगेटिव इस्तेमाल हो रहा है। कुछ मीडिया हाउस ने फेक न्यूज को उजागर करने का काम शुरू किया है। इससे स्थिति सुधरेगी। अब फॉरवर्ड करने का फैशन है, इसे लेकर कोई सॉल्यूशन लाना होगा। मैं खुद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हूं और मुझे इसके फायदे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि सुदूर गांव में मुझे कोई घटना सोशल मीडिया से पता लगती है तो एक्शन करवाता हूं। गुड गवर्नेंस के लिए जो सूचना नीचे से आनी चाहिए,उसके लिए सोशल मीडिया बहुत बड़ी ताकत है। सूचना के लिए सोशल मीडिया बहुत अच्छा टूल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.