मुंबई। आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 8वें साल टॉप पर रहे। उनकी नेटवर्थ देश में सबसे ज्यादा 3.80 लाख करोड़ रुपए है। लंदन में रह रहा एसपी हिंदुजा परिवार 1.86 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी की तीसरी रैंक है।
अमीरों की लिस्ट में इस साल 953 लोग शामिल हुए। पिछले साल 831 थे। डॉलर में अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई। लिस्ट में शामिल टॉप-25 अमीरों की संपत्ति भारत की जीडीपी के 10% के बराबर है। सभी 953 लोगों की संपत्ति जीडीपी के 27% के बराबर होती है।
लिस्ट में 82 एनआरआई
लिस्ट में सबसे ज्यादा 246 लोग मुंबई से हैं। दिल्ली से 175 और बेंगलुरु से 77 नाम हैं। 82 एनआरआई शामिल हैं। लिस्ट में शामिल 344 अमीरों की संपत्ति में इस साल कमी आई है।
