Type Here to Get Search Results !

अदालत परिसर से जज लापता, पत्नी ने कहा- दो महीने से तबीयत खराब थी


सतना। सोमवार दोपहर अदालत परिसर से एक न्यायाधीश लापता हो गए। जज की  पत्नी ने यहां सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और वह तलाश में शशांक शेखर ने संभाला मध्‍यप्रदेश के नए महाधिवक्ता का पदभार

 सतना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जज की पत्नी कृष्णा सिंह  ने न्यायालय में पदस्थ अपने न्यायाधीश आरपी सिंह उम्र 35 वर्ष के सोमवार को सतना के न्यायालय परिसर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरपी सिंह का कुछ पता नहीं चला है। 

जानकारी के अनुसार आरपी सिंह सतना न्यायालय में अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं और सतना के सिविल लाइन थाना इलाके में शासकीय आवास में रहते हैं। पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार लापता न्यायाधीश की करीब दो माह से तबीयत ठीक नहीं है।

23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे न्यायालय परिसर सतना से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। न्यायाधीश आरपी सिंह का कद पांच फुट छह इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, नाक के बायें तरफ मशा है और वह सफेद शर्ट, काला कोट, कत्थे रंग की पैंट, काला जूता तथा ग्रे रंग का मोजे पहने हैं।