Type Here to Get Search Results !

पदमा नदी में भारत-बांग्ला सीमा क्षेत्र में बांग्लादेश सुरक्षा बल की गोलीबारी, भारत का एक जवान शहीद

कोलकाता। बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार को पदमा नदी में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बल के जवानों पर एकाएक गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों की टुकड़ी नदी में भारतीय मछुआरों को खोजने के लिए निकली थी। इस गोलीबारी में हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह को सिर में गोली लगी जबकि उनके साथियों को हाथ में गोली लगी।

सभी घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां हेड कॉन्स्टेबल विजय भान सिंह को मृत घोषित किया गया। घायल कॉन्स्टेबलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और बहरामपुर हॉस्पिटल ले जाया गया।
दो मछुआरों को संदेश देने के लिए छोड़ा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुबह 3 भारतीय मछुआरे पदमा नदी में फिशिंग के लिए गए थे। यह भारत-बांग्लादेश का सीमा क्षेत्र कहलाता है। इस दौरान बांग्लादेशी सीमा सुरक्षा बल ने मछुआरों को पकड़ा था। बाद में उन्होंने 2 मछुआरों को यह कहकर छोड़ा कि वे जाकर बीएसएफ पोस्ट कमांडर को फ्लैग मीटिंग के लिए कहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.