Type Here to Get Search Results !

लॉ छात्रा का बंदूक की नोक पर अपहरण करके 12 युवकों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी जेल भेजे गए


रांची। लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी 12 आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले इनको कोर्ट में पेश किया गया था। यह घटना मंगलवार शाम की है। छात्रा कॉलेज से घर लौटते वक्त कांके स्थित बस स्टैंड के पास रुककर अपने दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान एक कार और बाइक में सवार 9 युवक वहां आ धमके और छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। उसके दोस्त ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। 

इसके बाद हथियार के बल पर आरोपी छात्रा को अगवा करके सुनसान इलाके में स्थित ईंट भट्ठे पर ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन और साथियों को बुला लिया। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 10 बजे आरोपी छात्रा को संग्रामपुर इलाके में पुल के पास छोड़कर भाग गए।
पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर
पीड़िता ने अगले दिन कांके में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सभी 12 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी ऋषव कुमार झा ने बताया कि सभी आरोपी संग्रामपुर गांव के हैं। इनके नाम सुनील मुंडा, कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, अमन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव और ऋषि उरांव हैं।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
सूत्रों ने बताया कि छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट के दौरान एक आरोपी का मोबाइल युवक के पास रह गया था। इसकी मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जल्दी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल किया जाएगा।