Type Here to Get Search Results !

सेंसेक्स 199 अंक चढ़कर 41020 के रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी पहली बार 12100 पर बंद


मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 199.31 अंक की बढ़त के साथ 41,020.61 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 63 प्वाइंट ऊपर 12,100.70 पर हुई। ये दोनों इंडेक्स के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 254.46 अंक चढ़कर 41,075.76 का उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी 77 प्वाइंट चढ़कर 12,114.90 तक पहुंचा था। दोनों इंडेक्स ने मिड-सेशन तक ज्यादातर बढ़त गंवा दी, लेकिन आखिरी घंटे में खरीदारी बढ़ गई। बैंकिंग, आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों की मांग ज्यादा रही। विश्लेषकों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट बेहतर हुए। नवंबर वायदा एक्सपायरी से पहले शॉर्ट कवरिंग से भी सहारा मिला।

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.77% तेजी आई। दूसरी ओर रिएलिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.65% नुकसान में रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.