Type Here to Get Search Results !

कृषि आदान संबंधी मंत्रि-मण्डल उप समिति गठित

भोपाल। राज्य सरकार ने सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में खरीफ 2019 तथा रबी 2019-2020 के लिए मंत्रि-मण्डल उप समिति का गठन किया है। यह उप समिति कृषि आदान से संबंधित अंतर्विभागीय मुद्दों और प्रगति की समीक्षा करेगी। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार उप समिति में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव और वित्त, योजना, आर्थिक एंव सांख्यिकी मंत्री श्री तरूण भनोत सदस्य रहेंगे।

कृषि उत्पादन आयुक्त मंत्रि-मण्डल उप समिति के संयोजक होंगे। यह समिति अपनी बैठकों में आवश्यकतानुसार मंत्रि-परिषद के किसी भी सदस्य को विशेष रूप से आमंत्रित कर सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.