Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ करेंगे सीएमओ प्रशिक्षण का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ 21 नवम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सुबह 11 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के आधारभूत एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में गृह, तकनीकी शिक्षण एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री बाला बच्चन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, मुख्य सचिव श्री एस.आर.मोहन्ती और संस्थान के महानिदेशक श्री आर. परशुराम उपस्थित रहेंगे।