भाेपाल। शहर में माैसम का मिजाज बदलने लगा है। चक्रवाती तूफान महा का असर खत्म हाेते ही हवा का रुख बदल गया है। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना कि दक्षिणी हवा की जगह उत्तर से सर्द हवा अाने लगी है। इसके कारण दिन अाैर रात के तापमान में भी गिरावट हुई। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि अगले चार- पांच दिन माैसम का यही ट्रेंड बना रहेगा।
शनिवार काे दिन का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में तेज धूप भी नहीं चटकी। रात का तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.6 डिग्री की कमी अाई। सरवटे के मुताबिक अब प्रदेश में कहीं काेई एेसा सिस्टम नहीं है, जाे उत्तरी हवा काे राेक सके।
भोपाल | राजधानी में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया है। दीपावली के दिन से अब तक का यह सबसे अधिक एक्यूआई वाला दिन रहा। इस स्थिति में हेल्थी लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगती है। राजधानी में वायु प्रदूषण का स्थिति शुक्रवार रात ग्यारस की पूजा के बाद आतिशबाजी होने और बारिश नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है।
इसके कारण रात में 11 बजे से लेकर रात 1 बजे के बीच पीएम-2.5 का स्तर तो 322 तक पहुंच गया था। अगर इसकी तुलना दीपावली से करें तो दीपावली के अगले दिन एक्यूआई 153 तक पहुंचा था। हालांकि पीएम-2.5 रात करीब 12 से 1 बजे के बीच 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद बारिश के कारण इसके 40 तक आने के कारण एक्यूआई ज्यादा खराब नहीं हो पाया।
