Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भोपाल गैस पीड़ितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्षरत श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जब्बार के निधन से हमने एक संघर्षशील, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि श्री अब्दुल जब्बार गैस प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने गैस पीड़ितों के लिये रोजगार और पुनर्वास कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे पर्यावरण को लेकर भी सजग थे और समय-समय पर इसके लिए काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री अब्दुल जब्बार के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.