Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री हर्ष यादव ने रक्तदान कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्म-दिवस

भोपाल। नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव  ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की जन्म वर्षगांठ पर सोमवार को सागर जिले के देवरी में रक्तदान किया। मंत्री श्री यादव सहित 78 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री श्री यादव आज स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री  के जन्म दिवस पर नेत्र शिविर भी  लगे
जिले के महाराजपुर और केसली में सोमवार को नेत्र शिविर में नागरिकों का नेत्र रोग परीक्षण भी किया गया। ऑपरेशन की जरूरत वालों को चिन्हित कर चिकित्सकों और नेत्र रोग विशेषज्ञों से परामर्श भी दिलवाया गया। समाज-सेवा का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास का छिंदवाड़ा मॉडल लोकप्रिय हो रहा है। आज देश के करीब 600 जिलों में छिंदवाड़ा की स्थिति और पहचान विकास के उदाहरण के रूप में है। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को है। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के विकास की पहल हुई है, जो शीघ्र साकार होगी। प्रदेश की तीव्र प्रगति के परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.