Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस विधायक ने स्पीकर को फ्लाइंग किस दी, कहा- सवाल पूछने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया


भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से चल रहा है। कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनिपति ने मंगलवार को सवाल पूछने का मौका मिलते ही स्पीकर एसएन पात्रो की ओर फ्लाइंग किस उछाल दी। उनकी इस हरकत के बाद पूरा सदन हंसने लगा। विधायकों ने इस पर आपत्ति भी जताई। विधानसभा से बाहर निकलने के बाद बाहिनीपति ने कहा कि मेरा इरादा स्पीकर को अपमानित करने का नहीं था। मैंने धन्यवाद देने के लिए उनकी ओर फ्लाइंग किस उछाली थी।

बाहिनीपति ने यह भी कहा, ‘‘स्पीकर ने मेरे पिछड़े विधानसभा क्षेत्र के प्रति चिंता दिखाई। मेरी फ्लाइंग किस इसकी सराहना करने के लिए थी। मैं सदन के 147 सदस्यों में सबसे पहले अपना प्रश्न पूछने का मौका देने के लिए स्पीकर का कर्जदार हूं।’’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.