Type Here to Get Search Results !

10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने सर्च किए झारखंड के नतीजे; कैब-एनआरसी से ज्यादा सर्चिंग डिटेंशन सेंटर की


नई दिल्ली। पिछले 10 दिनों से देश पर हावी चल रहे कैब, एनआरसी जैसे मुद्दे सोमवार को गूगल पर ट्रेंड में नहीं रहे। यूजर्स का पूरा ध्यान सिर्फ झारखंड विधानसभा के नतीजों को ढूंढने में रहा। गूगल इंडिया की सर्चिंग में 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा की सर्चिंग के साथ झारखंड के नतीजे नंबर-1 पर ट्रेंड करते रहे। दिलचस्प यह है कि रविवार को पीएम मोदी के भाषण में डिटेंशन सेंटर का जिक्र होने के बाद इस कीवर्ड की सर्चिंग बढ़ी है।

सोमवार शाम तक गूगल पर 'रियल टाइम सर्च ट्रेंड्स' में टॉप-10 की सभी सर्चिंग झारखंड नतीजों से जुड़ी हुई रहीं। 'झारखंड इलेक्शन रिजल्ट' की सर्चिंग सुबह 11.10 बजे 94 पाइंट रही। इसके बाद 11.27 पर 94 पाइंट , 11.44 पर 97 पाइंट और 12.10 पर 95 पाइंट रही। टॉप सर्चिंग वाले राज्यों में पहले नंबर पर झारखंड रहा। इसके बाद त्रिपुरा, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव फिर पश्चिम बंगाल के लोगों ने झारखंड चुनाव नतीजों से जुड़ी सर्च की।
रघुवर दास पर भारी हेमंत सोरेन की सर्च 
गूगल पर झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास से ज्यादा सर्चिंग झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन की रही। गूगल पर दोनों की सर्चिंग की तुलना करने पर पता चला कि दोपहर 1 बजे तक हेमंत सोरेन को 34 पॉइंट तो रघुवर दास को 27 पॉइंट सर्च किया गया। सुबह 11 बजे सोरेन की सर्चिंग 100 पॉइंट के साथ टॉप पर रही। 
कैब, एनआरसी सर्चिंग से गायब

वहीं देशभर में बवाल मचाने वाले कैब, एनआरसी जैसे मुद्दे सोमवार को गूगल पर सर्च नहीं हो हुए। एनआरसी, कैब, बीजेपी और झारखंड इलेक्शन रिजल्ट को कम्पेयर किया तो पता चला कि यूजर्स सिर्फ झारखंड इलेक्शन रिजल्ट को सर्च कर रहे हैं।
कौन से कीवर्ड्स ट्रेंड कर रहे

झारखंड इलेक्शन रिजल्ट्स, झारखंड इलेक्शन, झारखंड न्यूज, झारखंड रिजल्ट, जेएमएम पार्टी फुल फॉर्म, हेमंत सोरेन, जेएमएम। 
रियल टाइम की सभी टॉप-10 खबरें झारखंड इलेक्शन की
गूगल पर रियलटाइम सर्च ट्रेंड्स में सभी 10 खबरें झारखंड इलेक्शन की ही सर्च हुईं। इनमें झारखंड नतीजे, कांग्रेस, बीजेपी, हेमंत सोरेन आदि से जुड़ी खबरें हैं। 
Tags