Type Here to Get Search Results !

तानसेन समारोह 16 से 21 दिसम्बर तक - मंत्री श्री तोमर

भोपाल। ग्वालियर का सुविख्यात तानसेन संगीत समारोह इस वर्ष 16 से 21 दिसम्बर तक पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित होगा। छ: दिवसीय समारोह का शुभारंभ पूर्वरंग 'गमक' कार्यक्रम से इंटक मैदान में होगा इसमें देश के सुविख्यात संगीतकार प्रस्तुति देंगे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज तानसेन समारोह समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। श्री तोमर ने कहा समारोह के दौरान तानसेन समाधि-स्थल, इंटक मैदान और बेहट में सभी व्यवस्थाएँ समय-सीमा में पूर्ण कर लें। ग्वालियर के संगीत घरानों और संगीत प्रेमियों को ससम्मान आमंत्रित करें। उन्होंने संस्कृति विभाग से कहा कि संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली बेहट और समाधि स्थल पर वर्ष भर संगीत के कार्यक्रम होने चाहिए।