Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश का विज़न टू डिलीवरी रोड मैप 2020-25

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह 17 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे भोपाल स्थित मिन्टो हॉल में मध्यप्रदेश सरकार के 'विज़न टू डिलीवरी रोड मैप 2020-25'' का विमोचन करेंगे। प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति उपस्थित रहेंगे।