Type Here to Get Search Results !

विज्डन ने दशक की टी-20 टीम घोषित की; कोहली और बुमराह शामिल, धोनी को जगह नहीं मिली


नई दिल्ली। क्रिकेट की बाईबल कहलाने वाली विज्डन मैग्जीन ने सोमवार को दशक की टी-20 टीम घोषित की। इसमें भारत के विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया। कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरॉन फिंच को दी गई है। अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी तो इस टीम में शुमार हैं, लेकिन पाकिस्तान का कोई प्लेयर इस लिस्ट में नहीं है।
दशक की टी-20 टीम में चौंकाने वाले नाम
विज्डन की दशक की टी-20 टीम में कई नामी चेहरे नजर नहीं हैं। जैसे महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्टोक्स या डेविड वॉर्नर। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के दो प्लेयर सूची में शामिल हैं। दोनों ही मुख्य रूप से स्पिनर्स हैं। मोहम्मद नबी ऑफ स्पिनर हैं तो राशिद खान अपनी लेग ब्रेक के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म पेसर डेविड विली का नाम भी चौंकाने वाला है। उनके पास रफ्तार और उछाल है, लेकिन डेथ ओवर्स में वो ज्यादा कामयाब नहीं रहे।
विज्डन ने कहा- कोहली जैसा कोई नहीं
कोहली पर मैग्जीन ने कहा, “घरेलू टी-20 में विराट भले ही ज्यादा सफल नहीं रहे हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका जलवा जारी है। उनका औसत भी 53 है और ये दशक में सबसे ज्यादा है। वो तीन नंबर पर आदर्श बल्लेबाज हैं। पेस और स्पिन के खिलाफ एक जैसा खेलते हैं।” विज्डन ने बुमराह को भी शामिल किए जाने पर कहा, “डेथ ओवर्स में उन जैसी गेंदबाजी ज्यादा बॉलर्स नहीं कर पाते। उनका इकोनॉमी रेट 6.71 है। उनके आंकड़े इसलिए ज्यादा खास हो जाते हैं, क्योंकि वो ज्यादातर अंतिम ओवरों में ही बॉलिंग करते हैं।” 
विज्डन की दशक की टी-20 टीम
एरॉन फिंच (कप्तान), कॉलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जॉस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विली, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.