Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण नायक के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री लक्ष्मीनारायण नायक के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

श्री नाथ ने कहा कि स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण नायक जीवन पर्यंत समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने जनहित के लिए संघर्ष किया और लोगों को न्याय दिलाने में मदद की। उनके निधन से हमने एक समाजवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को खो दिया है।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।