Type Here to Get Search Results !

स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए : मंत्री श्री पटवारी


भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने रीवा में जिला खेल परिसर में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों से निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मंत्री श्री पटवारी ने इस मौके पर खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि खेलों के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री राजमणि पटेल भी साथ थे।