मुंबई। इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार अभय देओल क्राइम ड्रामा 'लाइन ऑफ डेसेंट' में नजर आने वाले हैं। अभय फिल्म में अमेरिकन एक्टर ब्रेंडन फ्रेसर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। खास बात है कि फिल्म की प्री प्रोडक्शन प्रोसेस तीन साल पहले शुरु हो चुकी थी, जबकि फिल्मिंग दो माह पहले शुरु हुई है।
खबरों के अनुसार फिल्म में तीन माफिया परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें तीन बच्चे फैमिली बिजनेस पाने के लिए लड़ते हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म में प्रेम चोपड़ा, रोनित रॉय, नीरज काबी और हाजी अली अहम भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा गोपाल दत्त, शिबेन मोहंती, अनिषा एंजलीना विक्टर, जगन मोहंती समेत कई एक्टर्स सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे।
साल 2016 की कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के बाद अभय हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म चॉपस्टिक में नजर आए थे। फिल्म में मिथिल पालकर भी मुख्य भूमिका में थीं।
