Type Here to Get Search Results !

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्व सैनिकों के चयन की तिथि बदली

भोपाल। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 की मुख्य परेड में भूतपूर्व सैनिकों के चयन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यशवंत के. सिंह ने बताया है कि अब गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपनी डिस्चार्ज बुक तथा पहचान-पत्र के साथ 30 एवं 31 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे उपस्थित होना होगा। इस दिन सैन्य टुकड़ी के लिये स्वस्थ और सक्षम भूतपूर्व सैनिकों का चयन किया जाएगा।