Type Here to Get Search Results !

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, खुद को कहा-रेखा की सस्ती कॉपी


मुंबई। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर सारा अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और खुद को रेखा की सस्ती कॉपी कहा है। सारा ने इन तस्वीरों के साथ एक फनी शायरी भी लिखी है। सारा ने लिखा-इन आंखों की मस्ती, रेखा जी से है सारा बहुत सस्ती, वो अपने आप पे ही हंसती, यह सब कहकर वो फिर खुद फंसती।

वरुण धवन ने किया कमेंट: सारा की यह फनी शायरी पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा-लगता है तुम्हारे पास बहुत खाली समय है।

'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजी हैं सारा: सारा इन दिनों गोविंदा-करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक में काम कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जारी है। सारा इसमें वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। 2018 में 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली सारा को हाल ही में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।