Type Here to Get Search Results !

राज्य-स्तरीय विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित किये जा रहे राज्य-स्तरीय विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सन् 1971 के युद्ध में भारतीय सेना को पाकिस्तानी सेना पर मिली विजय के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय तथा विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये हैं।