Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री सिंह द्वारा विकास कार्यों का भूमि पूजन


भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने यादगार-ए-शाहजहानी पार्क भोपाल में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। पार्क में अमृत मिशन के अंतर्गत एक करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। श्री सिंह ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।  इस दौरान विधायक श्री आरिफ मसूद और महापौर श्री आलोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।