Type Here to Get Search Results !

सफलता के लिये सतत प्रयास ज़रूरी - जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा


भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज मंडीदीप में गिरधर ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन्स के 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कुम्भ में कहा कि कोशिश करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को बताया कि नेहरू जी विज्ञान के विद्यार्थी नहीं थे इसके बावजूद भी उन्होंने देश में विज्ञान के मजबूत आधार स्तम्भ स्थापित किए। राज्य शासन नवाचार करने वाले विद्यार्थी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुलपति डॉ. सुनील कुमार ने बाल वैज्ञानिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग स्वयं और दूसरों को न करने देने का आव्हान किया। इस अवसर पर मृदा एवं भूमि उपयोग मंत्रालय वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रोफेसर और बाल वैज्ञानिक मौजूद थे।