Type Here to Get Search Results !

गृह मंत्री श्री बच्चन द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाएँ

भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री बच्चन ने शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आये।

मंत्री श्री बच्चन ने कहा है कि प्रदेश में हर नागरिक सुरक्षित हो इसके लिये राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य सरकार ने प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलाया है वो लगातार जारी रहेगा और सभी को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.