Type Here to Get Search Results !

नव्या नवेली नंदा का बर्थडे, मां श्वेता और मामा अभिषेक बच्चन ने किया विश


मुंबई । बिग बी की नातिन नव्या का 6 दिसंबर को बर्थेड आता है। इस खास दिन को और स्पेशल बनाते हुए नव्या की मां श्वेता और मामा अभिषेक ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में विश किया है।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली 22 साल की हो गई है। मां श्वेता नंदा बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और खास मेसेज लिख नव्या को बर्थडे की विशेज दीं।

श्वेता ने अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें नव्या के चेहरे पर प्यारी सी हंसी नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ श्वेता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे Nablooz, तुम जिसकी भी जिंदगी में शामिल होती हो उसे रोशन कर देती हो, खासतौर से मेरी जिंदगी को तुमने बहुत ज्यादा रोशन किया है। Squeeze you Cheezu ! तुम्हें खूब सारा प्यार'।