Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, पीएमओ का ट्वीट-सभी सुरक्षित


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास स्थित 9, लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर आग लगी। यह एसपीजी का रिसेप्शन एरिया है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि मौके पर 9 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। पीएमओ ने ट्वीट किया कि आग का दायरा छोटा है। शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई। हालांकि, जहां आग लगी वह प्रधानमंत्री आवास या कार्यालय नहीं है। यह एलकेएम कॉम्पलेक्स स्थित एसपीजी का रिसेप्शन एरिया है।
Tags