Type Here to Get Search Results !

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में होने वाले मुकाबलों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों मुकाबले 25 जुलाई को ही खेले जाएंगे।

भारतीय टीम ओलिंपिक में आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। टीम 1980 मॉस्को ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद अब तक कोई भी पदक अपने नाम नहीं कर सकी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ओलिंपिक में एकमात्र पदक (स्वर्ण) 1976 में जीती थी।
भारत ने रूस को हराकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था
एफआईएच के मुताबिक, पुरुष टीम का स्वर्ण पदक मैच 6 अगस्त और महिला टीम का स्वर्ण पदक मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय पुुरुष टीम ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। दूसरी ओर, महिलाओं में वर्ल्ड नंबर-9 भारतीय टीम ने टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने के लिए अमेरिका को 6-5 (एग्रीगेट स्कोर) से हराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.