Type Here to Get Search Results !

अगस्त क्रांति मैदान बना सेल्फी प्वाईंट, प्रदर्शन करने पहुंचे सेलेब्स फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे


मुंबई। मुंबई स्थित अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे आमजनों का सेलेब्स ने समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों के साथ सीएए का विरोध करने पहुंचे कलाकार सेल्फी लेने में मसरूफ दिखे। प्रदर्शन के दौरान कई मौकों पर स्टार्स को फैंस या इंडस्ट्री के साथियों के साथ फोटो खिंचाते देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने देश में पुलिस की बर्बर कार्रवाई का विरोध भी किया। बॉलीवुड की ओर से अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, कबीर खान, जोया अख्तर, हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसी हस्तियां शामिल हुईं।