Type Here to Get Search Results !

नगरीय विकास मंत्री द्वारा बालिका छात्रावास का भूमि-पूजन


भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले की तहसील आरोन के ग्राम पनवाड़ी हाट में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का भूमि-पूजन किया। छात्रावास का निर्माण एक करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से करवाया जायेगा।

मंत्री श्री सिंह ने भूमि-पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में शेष किसानों का कर्ज जल्द माफ किया जायेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।