Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री ने देखी विजय दिवस प्रदर्शनी


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विजय दिवस पर शौर्य स्मारक परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित 'भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय' छाया-चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बांग्लादेश के उदय तथा पाकिस्तान पर भारत की विजय को सशक्त छाया-चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।