Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल श्री टंडन ने नागरिकों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी

भोपाल। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।
अपने संदेश में श्री टंडन ने कहा है कि प्रभु यीशु की कृपा से सबके जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस का त्यौहार विश्व-बंधुत्व, सहनशीलता और प्रेम का संदेश देता है। श्री टंडन ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेशवासी सुविकसित एवं सुसंस्कृत मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के लिये दृढ़-संकल्पित होंगे।