Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री शर्मा द्वारा कृषक जगत डायरी-2020 का विमोचन


भोपाल। जनसम्‍पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कृषक जगत समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित डायरी-2020 का विमोचन किया। कृषक जगत के संपादक सुनील गंगराड़े एवं निदेशक श्रीमती डॉ. साधना गंगराड़े इस मौके पर उपस्थित थीं।

डायरी में फसलों की कृषि कार्यमाला, बागवानी, औषधीय एवं मसाला फसलों की जानकारी, फसलों की नई किस्में, पशुपालन, रेशमपालन, कृषि यंत्र, मंडियां तथा त्यौहारों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की गई है।