Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 का शुभारंभ


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि संगीत परस्पर जोड़ता है। उन्होंने संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयास करने की जरूरत बताई। वे आज यहाँ मिंटो हाल में हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 की चौथी श्रृंखला का शुभारंभ कर रहे थे।

इस अवसर पर अमेरिकन कांस्यूलेट में पदस्थ कौंसिल जनरल श्री डेविड जे. रेंज, संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री पंकज राग, सचिव पर्यटन श्री फैज अहमद किदवई, जैज आर्टिस्ट जो एलवेरेस उपस्थित थे।