Type Here to Get Search Results !

लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला 2 फरवरी को

भोपाल। लोक निर्माण विभाग में संचालित परियोजनाओं, भविष्य की योजनाओं तथा 16 सूत्रीय कार्यक्रम के रोडमेप के क्रियान्वयन के लिये कार्य-योजना तैयार करने के उद्देश्य से दो फरवरी को सुबह 9 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला में लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा तथा विभाग के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला में सड़क, सेतु एवं भवन निर्माण कार्यों पर सभी मुख्य अभियंताओं द्वारा प्रस्तुतीकरण दिये जायेंगे। संबंधित परिक्षेत्र के सभी अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री भी प्रस्तुतीकरण दल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।