भोपाल। सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह और भारतीय राष्ट्रीय आवास संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रीय संघ की 184 वीं बैठक 3 जनवरी को अपेक्स बैंक परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में आवास संघ के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित शामिल होंगे।
राज्य सहकारी आवास संघ, भोपाल के अध्यक्ष श्री आर. के. शर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय आवास संघ, आवासीय सहकारिता क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था है। यह बैठक कई वर्षों के अंतराल के बाद मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही है।