Type Here to Get Search Results !

चार स्थानीय अवकाश घोषित

भोपाल। राज्य शासन ने वर्ष 2020 में भोपाल स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिये 4 स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार मकर संक्राति पर्व बुधवार 15 जनवरी, गणेश चतुर्थी पर्व शनिवार 22 अगस्त, दीपावली (दक्षिण भारतीय) पर्व शुक्रवार 13 नवंबर तथा भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस (केवल भोपाल शहर के लिये) गुरूवार 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।