Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री सचिन यादव का दौरा कार्यक्रम

भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव शुक्रवार 17-18 जनवरी को दतिया तथा निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री यादव दतिया में पीताम्बरापीठ में दर्शन करेंगे। इसके बाद पृथ्वीपुर में स्व. अमर सिंह राठौर स्टेडियम में वॉलीबॉल दूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। कृषि उपज मण्डी प्रांगण पृथ्वीपुर में जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री श्री यादव देर रात भोपाल वापस लौटेंगे।