Type Here to Get Search Results !

महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आज

भोपाल। मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में तीन दिसम्बर को महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा भोपाल पुलिस के सहयोग से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिसम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में महिला कर्मचारियों और उनकी बेटियों को आत्मरक्षा की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी तथा जागरूकता, सतर्कता और महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.