भोपाल। उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने गणतंत्र दिवस पर उज्जैन जिले के दशहरा मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। श्री पटवारी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
मंत्री श्री पटवारी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री पटवारी ने शासकीय सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।