Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर धन प्रसाद के उपचार की जानकारी ली


भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा ने शासकीय हमीदिया अस्पताल पहुँचकर कमला नेहरू वार्ड में भर्ती धन प्रसाद अहिरवार के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और परिजनों से उपचार के संबंध में चर्चा की। चिकित्सक डॉ. अरूण भटनागर ने उपचार के संबंध में जानकारी दी। पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान साथ थे।

मंत्री श्री शर्मा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार धन प्रसाद का हर संभव बेहतर उपचार कराएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सागर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।