Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने नौगाँव में क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया


भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने छतरपुर जिले के नौगाँव में नगरपालिका द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। श्री सिंह ने कहा कि क्षमतावान खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन के लिये टूर्नामेंट बेहतर माध्यम होता है।

श्री सिंह ने स्टेडियम के विकास के लिये एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण के लिये भी योजना बनाई जायेगी। श्री सिंह ने विजेता टीम गाजियाबाद को एक लाख और उप विजेता टीम दिल्ली को 51 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया।

इस दौरान विधायक सर्वश्री नीरज विनोद दीक्षित, आलोक चतुर्वेदी, कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रद्युम्न सिंह लोधी और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.