Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने इंदौर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गौ-शालाओं के निर्माण पर उन्हें साधुवाद दिया। आचार्य ने कहा कि आज से पंच कल्याणक महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। विश्व शान्ति के उद्देश्य से होने वाले इस महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री का यहाँ आना एक सुखद संयोग है। इसका पुण्य उन्हें और राज्य को भी मिलेगा। आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान हाथकरघा और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता बतायी।