Type Here to Get Search Results !

पायलट ने मां के लिए व्हीलचेयर मांगने पर यात्री को जेल भिजवाने की धमकी दी, ड्यूटी से हटाया गया


नई दिल्ली। चेन्नई-बेंगलुरु फ्लाइट में महिला यात्री को धमकाने और बुरा व्यहवार करने वाले पायलट को इंडिगो एयरलाइंस ने ड्यूटी से हटा दिया है। पायलट ने महिला यात्री को तब जेल भिजवाने की धमकी दी थी, जब उसने अपनी 75 वर्षीय मां के लिए व्हीलचेयर की डिमांड की थी। इस बात की शिकायत यात्री ने ट्वीट पर की थी। 

सु्प्रिया उन्नी नायर ने बताया- मैं सोमवार रात चेन्नई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं। मां शुगर की मरीज हैं और जब मैंने उनके लिए व्हीलचेयर की डिमांड की तो पायलट ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया और जेल भिजवाने की धमकी दी। जब बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मां के लिए व्हीलचेयर लाई गई, तब भी पायलट ने उन्हें विमान से जाने से रोका।
उड्डयन मंत्री ने इंडिगो से जानकारी मांगी
केंद्रीय नागरिक उड्‌ड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- सुप्रिया के साथ पायलट द्वारा किए गए गलत व्यवहार के बारे में जानकारी मिली। मैंने अपने कार्यालय को इंडिगो से जल्द संपर्क करने के निर्देश दिए। एयरलाइन ने हमें बताया कि जांच पूरी होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
Tags