Type Here to Get Search Results !

धनक कार्यक्रम से स्कूली बच्चों की "अनुगूँज" का शुभारंभ

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 8 जनवरी को रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 5:30 बजे स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'अनुगूँज' का शुभारंभ करेंगे। दो दिवसीय 'अनुगूँज' कार्यक्रम में पहले दिन 'धनक' कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूली बच्चे नृत्य, गायन और वादन पर आधारित पंचनाद, स्वर नांदी, मल्लारी, पंचू पाण्डव, मंगलम, एकाकार नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे।